पर्यावरण

पर्यावरण प्रबंधन योजना

समुद्र के बंदरगाह अत्यंत जटिल तंत्र हैं जिनमें विभिन्न प्रकार के पर्यावरणीय मुद्दे शामिल होते हैं: जल, वायु और मिट्टी में अपशिष्ट त्याग, अपशिष्ट उत्पादन, शोर और निकर्षण इत्यादि। कामराजर बंदरगाह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करता है।

पर्यावरणीय निगरानी

कामराजर बंदरगाह परिवेशी वायु और समुद्री जल के गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है। बीओटी परिचालक भी पर्यावरण की निगरानी कर रहे हैं। वैधानिक अधिकारियों को गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाती है।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

एक स्थायी और पर्यावरणीय रूप से प्रभावकारी और मैत्रीपूर्ण प्रणाली निर्माण के सकल दृष्टिकोण के साथ बंदरगाह में ठोस अपशिष्टों का प्रबंधन किया जाता है।

जहाजों और बंदरगाहों से उत्पन्न ठोस अपशिष्टों को एकत्रित, पृथक किया जाता है और इनके अधिक लाभकारी उपयोग के लिए अधिकृत एजेंटों को बेच दिया जाता है।

पर्यावरणीय प्रबंधन प्रणाली आईएसओ 14001 – 2004

कामराजर बंदरगाह ने प्रशासनिक भवन, कार पार्किंग यार्ड और सामान्य कार्गो बर्थ क्षेत्रों के पर्यावरणीय प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001:2004 प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। प्रमाणीकरण का प्रायोजन है "आयातों और निर्यातों के लिए बंदरगाह सुविधा सेवाएं प्रदान करना"। कामराजर पोर्ट लिमिटेड की पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली नीति इस प्रकार है:

  • जहाँ और जब संभव हो, प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को घटना।
  • कर्मियों के मध्य जागरूकता विकसित करना, ताकि हमारे परिसर के भीतर किसी उत्पाद के रखरखाव या किसी कार्य निष्पादन या सेवा प्रदान करते समय वे अपने व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें।
  • इस संबंध में उचित कानूनी आवश्यकताओं का अनुपालन करना।
  • तदनुसार, इस संबंध में उचित उद्देश्य और लक्ष्य निर्धारित करना/ उसे प्राप्त करना / उसकी समीक्षा करना।
  • हमारे परिसर के दुरुपयोग को रोकने के लिए, जहाँ भी आवश्यक हो, समय-समय पर इच्छुक जनता/ दलों को प्रासंगिक जानकारी सूचित / संप्रेषित करना।
  • सभी को अंतरराष्ट्रीय मानदण्ड सेवाएं प्रदान करने की हमारी परिकल्पना तक पहुंचने के साधन के रूप में स्थापित प्रणाली के कार्यान्वयन / अनुपालन / नियंत्रण / निरंतर सुधार का आवश्यक स्तर सुनिश्चित करने के लिए स्थापित प्रणाली की नियमित रूप से निगरानी करना।